राजस्व कर्मी पर रिश्वत का आरोप, नौ माह बाद भी नहीं हुआ बंटवारा
गोरखपुर, अप्रैल 17 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के इन्दरपुर गांव के पहलवान टोला निवासी किसान जयराज सिंह ने राजस्व कर्मियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बंटवारे के मामले में न्यायालय का आदेश होने के बावजूद भी पैमाइश और आदेश का पालन नहीं कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जयराज सिंह बनाम शिवलाल के बीच चल रहे बंटवारे के वाद में कैम्पियरगंज उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा 8 अगस्त 2025 को धारा 116 राजस्व संहिता 2006 के तहत जमीन के आधे-आधे हिस्से का फैसला सुनाया जा चुका है। इसके बावजूद संबंधित हल्का लेखपाल व कानूनगो द्वारा मौके पर पैमाइश करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक पीड़ित किसान का आरोप है कि रिश्वत न द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.