पटना, दिसम्बर 19 -- ज्ञान भवन में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने विभागीय कार्यप्रणाली में ठोस सुधार और समयबद्ध निष्पादन को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया। कार्यशाला के अंतिम सत्र में उन्होंने सभी अधिकारियों से हाथ उठवाकर यह आश्वासन लिया कि विभागीय कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध ईमानदारी, पारदर्शिता और कानून के पालन की शपथ दिलाई गई। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी सहित विभागीय सेवाओं में आम नागरिकों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। स्पष्ट किया कि आवेदन संवीक्षा के नाम पर अनावश्यक रीवर्ट, बेवजह आपत्ति और अतिरिक्त दस्तावेज मांगने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.