मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हुए हैं। संघ के अनुसार राज्यभर के राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इसके कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित कई प्रकार के राजस्व कार्य प्रभावित हो गए हैं। बुधवार को समाहरणालय के सामने सभी ने धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2025 में विभागीय अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की मांगों पर लिखित सहमति बनी थी और बाद में उच्च स्तरीय बैठक में भी इन निर्णयों को मंजूरी दी गई थी। इसमें कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने, ग्रेड पे 2800 देने तथा अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगें शामिल थीं। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी सरकार की...