गाजीपुर, मई 22 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम मौजा पचोखर में राजस्व विभाग की टीम ने सीमांकन और पत्थरगढ़ी की कार्रवाई की। तहसील प्रशासन के अनुसार प्रभावित भूमिधर की ओर से उपजिलाधिकारी और तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर किए जाने के बाद राजस्व निरीक्षक, अमीन और लेखपाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि की पैमाइश की। आधुनिक उपकरणों और जरीब के माध्यम से नापजोख कर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सीमा बिंदु तय किए गए। इसके बाद स्थायी सीमांकन के लिए पत्थर और पिलर लगाया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार की आपत्ति न होने और उसके निस्तारण के बाद पुष्टि की जाती है। उन्होंने बताया कि संबंधित पक्ष राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली पर भी स्थिति देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...