रायबरेली, जनवरी 30 -- महराजगंज, संवाददाता। अवैध खनन के बाद अब अवैध कटान पर भी राजस्व विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बिना अनुमति के ओ थी गांव में कट रहे आम, महुआ व जामुन के एक दर्जन से अधिक प्रतिबंधित हरे पेड़ो को कब्जे में लेते हुए राजस्व विभाग ने अवैध कटान कर रहे लकड़ी माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के ओथी ग्रामसभा में कई दिनों से प्रतिबंधित हरे पेड़ो की कटान जारी थी। शुक्रवार को अवैध कटान की जानकारी पर एसडीएम गौतम सिंह के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय राजस्व टीम में राकेश यादव, क्षेत्रीय लेखपाल अमित शुक्ला, राजेश सिंह व पुलिस के पहुंचने पर लकड़ी की कटाई करा रहे ठेकेदार व मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। राजस्व टीम की जांच में बिना वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.