गिरडीह, अक्टूबर 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य राजस्व उपनिरीक्षक संघ की जिला शाखा ने अरगोड़ा अंचल रांची में पदस्थापित राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की गोली मारकर हत्या की घटना के विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार की संध्या संघ ने शहर की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाल कर आक्रोश जताया। कहा कि संघ के आह्वान पर गिरिडीह सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में विरोध दर्ज कराते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से मृत राजस्व उपनिरीक्षक के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। संघ ने कहा कि राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वे बिना भय के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें- Dumka News: बकाया मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक कार्यालय का करेंगे घे...