पटना, मई 30 -- बिहार में राजस्व कर्मियों की सात मई से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है। संघ ने पत्र लिखकर राजस्व विभाग को यह जानकारी दी है। विभाग अब संघ से उनकी मांगों को लेकर बात करेगा। राज्य के करीब 4 हजार राजस्वकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सरकार ने हड़ताली कर्मियों को आज तीस मई तक का अल्टीमेटम दिया था। शाम पांच बजे की समय सीमा समाप्त होने के पहले ही राजस्व कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से राज्य के हड़ताली राजस्व कर्मियों को आज शाम तक का अल्टीमेटम दिया गया था। विभाग के सचिव जय सिंह द्वारा सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा गया है कि 30 मई यानी शुक्रवार शाम 5 बजे तक जो भी राजस्व कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देते हैं, उन्हें हड़ताल की अवधि के लिये उपार्जित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.