हाजीपुर, फरवरी 18 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। राजस्व कर्मचारियों की सातवें दिन मंगलवार तक भी हड़ताल पर रहने के कारण चेहराकलां अंचल कार्यालय में काम पूरी तरह ठप हो गया है। जिससे दाखिल-खारिज,ऑनलाइन परिमार्जन, एलपीसी, और जाति-आवासीय-आय प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम जनता, विशेषकर किसानों को म्यूटेशन और जमीन संबंधी कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। जिससे सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। बताया गया है कि राजस्व कर्मचारियों का यह हड़ताल मुख्य रूप से गृह जिला पदस्थापना, वेतन संशोधन, और सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर हो रही है। बीते 11 फरवरी 26 यह हड़ताल बिहार के सभी राजस्व कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...