पटना, अप्रैल 20 -- बिहार में बीते ढाई महीने से सस्पेंड चल रहे राजस्व कर्मचारियों का निलंबन रद्द होने वाला है। सम्राट चौधरी सरकार ने ऐसे कर्मचारियों को राहत दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने समाहर्ताओं को कहा है कि वे राजस्व कर्मियों के निलंबन रद्द करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। विभाग के अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल की ओर से सभी समाहर्ताओं को इस संबंध में पत्र भेजा है। बताया जा रहा है कि 200 से ज्यादा राजस्व कर्मी का सस्पेंशन रद्द करने का फैसला लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 11 फरवरी से 19 अप्रैल तक जितने भी राजस्व कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। उनका निलंबन रद्द किया जाए। बताया जा रहा है कि विभिन्न मांगों को लेकर राज्य भर के राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर...