राजस्व कर्मचारी 2 दिन के हड़ताल पर, 2 दिन तक काम ठप
कटिहार, अक्टूबर 6 -- आजमनगर। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी दो दिन के हड़ताल पर चले गए। मांग अगर पूरी ना की गई तो यह मियादी हड़ताल पर भी जा सकते हैं। बताया जाता है कि प्रदेश संघ के आह्वान पर राज्य सरकार से लगातार की जा रही मांग पूरी नहीं किए जाने के कारण आजमनगर अंचल सहित पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी 2 दिन के हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी पटना के गांधी मैदान में दो दिनों तक धरना प्रदर्शन जारी रखे रहेंगे। राजस्व कर्मचारी रमाशंकर ने बताया कि बिहार सरकार अगर 9 सूत्री मांग पूरी न की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- मांगें पूरी नहीं होने पर आज से हड़ताल पर जायेंगे अमीन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.