राजस्व कर्मचारी संघ के पलामू जिलाध्यक्ष को शोक
पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर। बिश्रामपुर प्रखंड के गुरी गांव निवासी सह राजस्व कर्मचारी संघ के पलामू जिलाध्यक्ष धर्मराज मिश्र की माता दीपकली कुंवर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं। अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि धर्मराज मिश्र ने दी। दीपकली कुंवर के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने दीपकली कुंअर को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। दीपकली कुंअर के दो पुत्र, दो पुत्रियों समेत अन्य शोकाकुल परिवार से मिलकर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित राजस्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर क्षेत्र में श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.