सहरसा, जून 27 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सरकारी भूमि की जांच कर अंचल कार्यालय लौट रहे एक राजस्व कर्मचारी पर घात लगाकर हमला करने, सरकारी कागजात छीनने तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी पुष्कर कुमार के आवेदन पर सिमरीबख्तियारपुर थाना में तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन के अनुसार गुरुवार की सुबह राजस्व पदाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी पुष्कर कुमार और अंचल अमीन ऋषभ कुमार श्रीवास्तव हल्का चकभारो अंतर्गत लगमा मौजा में दाखिल- खारिज वाद से संबंधित भूमि की जांच के लिए पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News सरकारी भूमि जांच से लौट रहे राजस्व कर्मचारी पर हमला आवश्यक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद दोनों अल...