किशनगंज, मार्च 1 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन पंचायत स्थित मनरेगा भवन कार्यालय में शनिवार को राजस्व कर्मचारी सुमेश कुमार राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि सरफराज आलम ने की। विदाई समारोह में अंचल अधिकारी प्रभाष कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे राजस्व कर्मचारी सुमेश कुमार राय को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सुमेश कुमार राय ने अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व विभाग की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और आम जनता के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सरफराज राही,राजस्व अधिकारी कपिल सोनी सहित प्रखं...