मधुबनी, जून 18 -- बेनीपट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। बिस्फी अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी विजय कुमार पर जान मारने की नीयत से चार चक्का वाहन से कुचलने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाइसेंसी राइफल, एक एयर राइफल, एक एयर पिस्टल, 22 कारतूस, न्याय आयोग का बोर्ड लगा एक चार चक्का वाहन और स्क्रीन टच मोबाइल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरभंगा के लालबाग थाना अंतर्गत कटकी बाजार निवासी निलेश कुमार अग्रवाल, भागलपुर जिले के सैदपुर निवासी संतोष कुमार सिंह, आरा जिले के मोपती बाजार निवासी शिवेश कुमार और सारण जिले के सोनपुर थाना निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी अमित कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले का खुलासा किया। उन्होंने ब...