नवादा, मार्च 12 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (संयुक्त संघर्ष मोर्चा) ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार पूर्व में हुए लिखित समझौते के अनुरूप आदेश जारी नहीं करती, तब तक राजस्व कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। संघ ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से केवल मौखिक आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई ठोस लिखित निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में 11 मार्च को राज्य के सभी जिलों समेत नवादा जिला मुख्यालय में भी धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपनी 17 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर राज्य के राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इस कारण नवादा सहित पूरे बिहार में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित कुल 68 प्रकार के राजस्व कार्य पूरी त...