खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को धरना दिया। शहर के सेल्स टैक्स कार्यालय के निकट संघ ने धरना दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने की। इस दौरान दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित सभी 68 प्रकार के राजस्व कार्य पूरी तरह से ठप रहा। कर्मचारियों ने मांग की कि उनलोगों की मांगों को पूरा किया जाए। अगर उनलोगों की मांगों को पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में वे लोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि उनलोगों की मांगों को पूरा करने के प्रति विभाग व सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। इस मौके पर संघ के जिला सचिव मिथिलेश कुमार, दिनेश कुमार दास, दिलीप देव तिवारी, प्रेमचंद कुमार, कर्मवीर कुमार, संदीप कुमार, संजीव कुमार, अमित कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.