कटिहार, फरवरी 4 -- आजमनगर एक संवाददाता 17 सूत्री मांगों के समर्थन में राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला बांधकर राज्य सरकार के विरोध में आक्रोश जताया। कर्मचारियों का कहना था कि बिहार सरकार के द्वारा अपने गृह जिला में ट्रांसफर, ग्रेट पे सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर सहमति जताई थी। अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। सरकार के इस रवैया से राजस्व कर्मचारी संघ नाराज है। बिहार सरकार राजस्व कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सुनील कुमार ठाकुर, रितिक कुमार, विकास कुमार, सुनील कुमार पासवान आदि सहित दर्जनों की तादाद में राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.