बिहारशरीफ, मार्च 11 -- राजस्व कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के समक्ष किया प्रदर्शन डीएम के माध्यम से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री को भेजा मांग पत्र एक माह से हड़ताल जारी, भूमि संबंधित कार्य पूरी तरह से ठप जिले की 230 पंचायतों में तैनात हैं 120 कर्मचारी फोटो : कर्मचारी यूनियन : कलेक्ट्रेट के पास बुधवार को धरना-प्रदर्शन में शामिल राजस्व कर्मचारी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राजस्व कर्मचारी 11 फरवरी से अपनी 17 सूत्री लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के एक माह पूरी होने के बाद भी कोई नतीजा सामने नहीं आने पर कर्मचारियों से कलेक्ट्रेट के पास बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामप्रताप कुमार सिंह ने बताया कि लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए डीएम कुंदन ...