बक्सर, फरवरी 11 -- पेज चार के लिए ---- एक दिवसीय अंचल कार्यालयों की कार्यशैली से परेशान लोग डीएम के जनता दरबार में पहुंच रहे है जिला समन्वय समिति की बैठक के दौरान कई अंचलों की लापरवाही सामने आई थी बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक बार फिर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से जिले के अंचलों का कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। बीते 05 फरवरी को भी राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की थी। इससे पहले सभी अंचलाधिकारी व राजस्व अधिकारी भी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इसकी वजह से पिछले कई दिनों से जिले के अंचलों कार्यालयों की व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। खास करके राज्य सरकार के सात निश्चय-03 के तहत चलाए जा रहे मापी महाअभियान और राजस्व महाअभियान में आए आवेदनों पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है। इसके अल...