पटना, मार्च 25 -- 17 सूत्री मांगों को लेकर 11 फरवरी से हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारियों और पदाधिकारियों के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने गर्दनीबाग में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बाद महासंघ ने मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री को जिलाधिकारी के जरिए ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा, जिला सचिव मनोज कुमार यादव, एक्टू के राष्ट्रीय सचिव रणविजय कुमार ने किया। महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर राजस्व कर्मचारियों सहित राजस्व पदाधिकारियों के हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राजस्व कर्मचारियों का गृह जिला में पदस्थापन, ग्रेड पे 1900 के बदले 4200 कर प्रोन्नति देने, राजस्व कर्मचारी के बदले असिस्टेंट र...