सीवान, मार्च 10 -- भगवानपुर हाट, एसं। राजस्व कर्मचारियों के बाद अब सोमवार से सीओ भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अंचल कार्यालय से संबंधित सभी कार्य ठप हो गया है। हालांकि अंचल कार्यालय खुला हुआ है लेकिन पहले से हीं राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के बाद अब सीओ के भी हड़ताल पर चले जाने के कारण कामकाज ठप हो गया है। अंचल कार्यालय के दो प्रमुख लोगों सीओ व राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण सबसे अधिक परेशानी तो जाति, निवास व आय प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों को हो रही है। ऑनलाइन आवेदन करने पर निर्धारित किए गए अवधि में भी ये प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। वहीं परिमार्जन एवं दाखिल - खारिज का काम अटका पड़ा है। लोग ऑनलाइन आवेदन करके कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका न तो परिमार्जन हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.