पूर्णिया, फरवरी 11 -- केनगर, एक संवाददाता। बीते 6 फरवरी से अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के हड़ताल से लौटने बाद वही दूसरी ओर अब 9 फरवरी से राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से केनगर अंचल का अधिकांश कार्य ठप हो गया है। क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आरटीपीएस के तहत संचालित कार्य भी रुक गया है। वहीं भूमि से संबंधित सभी कार्य भी बाधित है। बता दें कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। लोग अंचल तो आते हैं लेकिन राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारी ही भूमि से संबंधित कार्य का अवलोकन व स्थलीय रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.