जहानाबाद, मार्च 25 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, गोपगुट जिला शाखा जहानाबाद के बैनर तले हड़ताली राजस्व कर्मचारियों के समर्थन में गांधी मैदान से समाहरणालय तक प्रदर्शन किया गया। समाहरणालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा विगत जून 2025 में एक समझौता हुआ था जिसमें 17 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों का ग्रेड पे 2800 रुपया करने, पदनाम सहायक राजस्व अधिकारी करने, गृह जिला में स्थानांतरण करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व में ही राजस्व कर्मचारियों द्वारा मई 2025 में हड़ताल की गई थी। जिसके आलोक में सरकार द्वारा 17 सूत्री मांगों पर समझौता किया गया था। लेकिन 10 माह बीत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.