पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व अंचल में राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जमीन संबंधित मामलों एवं भू-विवाद के निष्पादन पर गंभीर असर पड़ा है। इससे आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल के दिनों में जब राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर गए, तब प्रशासन द्वारा पंचायत सचिवों को हल्का कचहरी का प्रभार सौंपा गया था। इससे लोगों को उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। लेकिन यह उम्मीद ज्यादा दिन टिक नहीं सकी, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद पंचायत सचिव भी सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इसके बाद लोगों की आशा एक बार फिर निराशा में बदल गई। वर्तमान स्थिति यह है कि पूर्णिया पूर्व अंचल में केवल दो राजस्व कर्मचारी ही प्रतिनियुक्त हैं जिनके जिम्मे 14 पंचायतों और 46 नगर निगम वार्डों का कार्यभार है। इतनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.