राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे
पूर्णिया, मई 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ समेत पूरे बिहार में राजस्व कर्मचारियों की 86 दिनों से जारी हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने के बाद 11 मई से सभी कर्मचारी अपने-अपने अंचल कार्यालयों में लौट आए और कार्यभार संभाल लिया। करीब तीन महीने से प्रभावित दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र से जुड़े कार्य अब फिर से शुरू हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह और बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी। सरकार की ओर से कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया है। विभागीय स्तर की मांगों को एक सप्ताह के भीतर तथा मंत्रिमंडल स्तर की मांगों को एक माह के भीतर पूरा करने की बात कही गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.