मुंगेर, मई 8 -- धरहरा,एक संवाददाता। बिहार में पिछले 86 दिनों से चल रही राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल सरकार के साथ समझौते के बाद समाप्त हो गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। हड़ताल समाप्त होने से दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित अंचल कार्यालयों में लंबित पड़े कार्यों के जल्द सामान्य होने की उम्मीद जतायी जा रही है। सरकार ने हड़ताल अवधि में निलंबित कर्मचारियों की वापसी तथा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने का भी भरोसा दिया है। सूत्रों के अनुसार धरहरा प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारी सोमवार से अपने कार्यस्थल पर योगदान देंगे, जिसके बाद अंचल कार्यालय का कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.