किशनगंज, फरवरी 5 -- किशनगंज। अपनी लंबित मांगों को लेकर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को राजस्व कर्मचारियों ने टाउन हॉल के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान राजस्व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।धरनास्थल पर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों और विभाग द्वारा पूर्व में हुए समझौतों का कार्यान्वयन न होने से हमलोग आक्रोशित हैं। राजस्व कर्मियों ने बताया कि वर्ष 2025 में विभाग के साथ हुए समझौते में 17 सूत्री मांगों को मान लिया गया था, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं किया गया है।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.