बक्सर, जुलाई 16 -- चौसा, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के सभी अंचल कार्यालयों में पिछले तीन साल या उससे ज्यादा समय से तैनात राजस्व कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले के तहत बक्सर जिले के सभी 11 अंचल कार्यालय से जुड़े तथा विभिन्न पंचायतों में तैनात राजस्व कर्मचारियों का भी तबादला कर उन्हें जिले से बाहर राज्य के विभिन्न जिलों में भेज दिया गया है। इस राज्य स्तरीय तबादले के तहत चौसा अंचल कार्यालय से जुड़े तथा विभिन्न पंचायतों में तैनात तीन राजस्व कर्मचारियों का भी तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया है। इसमे सुश्री आरती कुमारी को पटना जिला, रंजन कुमार को रोहतास जिला तथा शशिकांत कुमार को नेपाल की सीमा पर स्थित सुदूरवर्ती किशनगंज जिला में भेज दिया गया है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...