राजस्व और विकास की रैंकिंग में बागपत की लंबी छल्लांग, प्रदेश में पाया 15वां स्थान
बागपत, मई 11 -- बागपत। सीएम डैशबोर्ड की रैंक जारी हुई, जिसमें बागपत ने प्रदेश में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। रैंक से प्रशासन ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं अधिकारियों भी गदगद है। राजस्व एवं विकास में बागपत ने प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त किया है। मार्च माह में हुए विकास कार्य और राजस्व की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर प्रशासन की प्रदेश में किरकिरी हुई थी, जिसमें बागपत की 70वीं रैंक थी। उसके बाद अधिकारियों ने अधीनस्थों को कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए थे। वहीं जनप्रतिनिधियों की बैठक में भी अधिकारियों को प्रभारी मंत्री की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड में जनपद का प्रदेश में दूसरा स्थान अप्रैल माह की शासन स्तर से राजस्व एवं विकास कार्यों की रैंक जारी की गई थी। इस बार मार्च माह के मुकाबले 55 अंक घटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.