आरा, जून 24 -- पीरो, संवाद सूत्र। उन्नीस पंचायतों वाले तरारी प्रखंड मुख्यालय में राजस्व और भूमि विवाद के मामलों के निपटारे को लेकर शिविर का आयोजन 27 जून को किया जाना है। शिविर में अधिक से अधिक भूमि विवाद के निपटारे के लिए लाये जाने को लेकर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बुधवार को तरारी के सीओ, राजस्व कर्मचारी, अमीन, थानाध्यक्ष और संबंधित कर्मियों के साथ विस्तारित बैठक की। बैठक में गांव-गांव के राजस्व व भूमि विवाद का पता लगाने के लिए टास्क सौंपा गया। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने कर्मियों और अफसरों को बताया कि छोटे-बड़े तमाम भूमि विवाद का पता लगाया जाना है और संबंधित दोनों पक्षों को नोटिस कर 27 जून को उपस्थित रहने के लिए जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- राजस्व और भूमि विवाद के शिविर को ले मैराथन बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...