गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। गढ़वा अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक शंभू कुमार ने गढ़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हर्षधर दुबे द्वारा कार्य के लिए दबाव बनाने व धमकी देने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक ने आवेदन में उल्लेख किया है कि हर्ष धर पिछले कुछ दिनों से उसपर लॉगिन से मापी का आवेदन अपने पक्ष में भेजने को लेकर दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। वहीं व्हाट्सएप पर ट्रांसफर करवाने व साजिश के तहत एसीबी से पकड़ाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मामले में थाना प्रभारी से सन्हा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.