गढ़वा, मार्च 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में समाहरणालय की जिला स्थापना शाखा द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हाल ही में जारी स्थानांतरण और पदस्थापन आदेश में पाई गई त्रुटियों के मद्देनज़र आवश्यक संशोधन करते हुए अद्यतन आदेश जारी किया गया है। पूर्व में जारी आदेश में गढ़वा जिला अन्तर्गत विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। उक्त स्थानांतरण आदेश में शिवपत राम, राजस्व उप निरीक्षक, अंचल कार्यालय, भंडरिया (सम्प्रति निलंबित) का स्थानांतरण अंचल कार्यालय, सगमा और गौरव आनंद, राजस्व उप निरीक्षक (सम्प्रति मृत) का स्थानांतरण अंचल कार्यालय, भवनाथपुर से अंचल कार्यालय, रंका में त्रुटिवश हो गया है। उसमें आवश्यक सुधार करते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.