अररिया, अक्टूबर 5 -- *अररिया से चन्दन कुमार लालू* राजस्व अमीनों का आंदोलन: कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना - स्थानांतरण और बायोमेट्रिक उपस्थिति पर जताया आक्रोश - मांगों की अनदेखी पर सामूहिक अवकाश की चेतावनी ​अररिया,निज संवाददाता बिहार राजस्व अमीन संघ जिला शाखा अररिया ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पर लंबित और संवेदनशील मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। संघ के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरना में राजस्व अमीनों ने कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो राज्यभर के अमीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।जिलाध्यक्ष ने बताया कि 15 मई 2026 को विभागीय स्तर पर हुई वार्ता में वेतनमान,पदोन्नति,पदनाम परिवर्तन,यात्रा भत्ता,सेवा संपुष्टि, ...