राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ कर गलत दस्तावेज बनाने वाला गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मीनापुर अंचल के राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ कर गलत दस्तावेज बनाने वाले पानापुर के साइबर कैफे के कर्मी राम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मीनापुर के अंचल अमीन बसंत कुमार मिश्रा ने सीओ से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि उसके हस्ताक्षर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर एक ही आईडी से जमीन की जमाबंदी परिमार्जन किया जा रहा है। इसमें छह आईडी बाड़ाभारती व एक पिपराहां असली पंचायत के हैं। शिकायत पर मीनापुर के सीओ ने 23 सितंबर को पानापुर स्थित साइबर कैफे पर छापेमारी की। इसके बाद कैफे के कर्मी राम कुमार को पकड़ उन्होंने पानापुर ओपी की पुलिस के हवाले किया। वहीं साइबर कैफे में उपयोग में लाए रहे कंप्यूटर को भी पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में सीओ ने मीनापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.