राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी में लेखपाल संग आठ पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- मझिलगांव निवासी यूसुफ खान ने न्यायालय में वाद दायर किया। कुछ लोगों ने बैनामे की जमीन को लेकर राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करके गलत चौहद्दी दर्शाते हुए बैनामा कर दिया। तत्कालीन लेखपाल की मिलीभगत से जमीन की दाखिल खारिज भी 24 फरवरी 2021 को हो गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में जमशेद अख्तर, मो. इमरान खान, सैफान खान, निवासी मझिलगांव, नियाजउद्दीन, जाकिर हुसैन निवासी रानी माहेश्वरी नगर, अजीमुश्शान निवासी बिसहिया हथिगवां, इफ्तिखार खान निवासी रजनपुर, तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.