राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल 20वें दिन भी जारी, व्यापार मंडल ने दिया समर्थन
औरैया, मई 30 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन लगातार जारी है। आंदोलन को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को जिले के व्यापारी संगठन भी खुलकर सामने आए और अधिवक्ताओं के संघर्ष को न्यायसंगत बताते हुए समर्थन की घोषणा की। क्रमिक अनशन के 20वें दिन धरना स्थल पर अजीत यादव, अनुराग सिंह चौहान, अश्विनी चतुर्वेदी, जय नारायण शुक्ला और देवेंद्र कुमार दुबे अनशन पर बैठे। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- राजस्व अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 19वें दिन जारी धरना स्थल पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल औरैया तथा भारतीय उद्योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.