राजस्व अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 19वें दिन जारी
औरैया, मई 29 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रही। वहीं मांगों के समर्थन में चल रहा क्रमिक अनशन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता सतीश चंद्र दुबे, विमल तिवारी, सत्येंद्र अवस्थी, संत कुमार अवस्थी और प्रतीक दीक्षित बैठे। अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं का मौजूद साथियों ने माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया।अधिवक्ताओं के आंदोलन को अब विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलने लगा है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने भी अधिवक्ताओं की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि एक जून से भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता भी धरना स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.