बक्सर, जनवरी 31 -- पेज-04 के लिए चौसा, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से किसानों के बनाए जा रहे किसान रजिस्टर का कार्य प्रगति पर है। संबंधित विभाग के निर्देश पर पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर युद्ध स्तर पर किए जाने वाले इस कार्य के तहत शनिवार को भी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किया गया। राजस्व अधिकारी उद्धव मिश्रा ने जलीलपुर और बनारपुर पंचायत भवन में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर किसान रजिस्टर कार्य का जायजा लिया। बनारपुर में राजस्व कर्मचारी शशिकांत कुमार, कृषि समन्यवक शशि भूषण सिंह और विशेष सर्वे अमीन अनु चौहान ड्यूटी पर तैनात थी। वहीं जलीलपुर में राजस्व कर्मचारी रंजन कुमार और किसान सलाहकार दीनबंधु सिंह मौजूद थे। कई किसानों ने किसान आईडी बनाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हिंद...