बक्सर, मई 15 -- अंचल कार्यालय चौसा, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व अधिकारी को अभी तक बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस वजह से उन्हें अपने अधीन आने वाले जमीन संबंधित सभी कार्यों को अंजाम देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विगत दस-बारह साल पहले भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए दो मंजिला अभिलेखागार भवन में चल रहे अंचल कार्यालय में अभी सीओ के एक कक्ष के अलावा नाजिर और कर्मचारियों के अलावा आरटीपीएस काउंटर संचालित करने के लिए कमरा ही उपलब्ध है। राजस्व अधिकारी यानि आरओ को बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें इधर-उधर बैठकर कार्य करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस बारे में पूछे जाने पर राजस्व अधिकारी उद्धव मिश्रा ने बताया कि अंचल कार्यालय में जगह नहीं होने के का...