वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल जेल रोड स्थित अवध अपार्टमेंट के सातवीं मंजिल से रविवार सुबह डिप्रेशन में आकर 50 वर्षीय सीमा सिन्हा ने कूदकर जान दे दी। पति पंकज कुमार सुल्तानपुर में चकबंदी में बंदोबस्त अधिकारी हैं। वह इस समय पांच दिन की छुट्टी पर आए थे। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। सुबह के समय अचानक रेलिंग फांदकर नीचे कूद गई। परिवार में दो बेटियां हैं। शिवपुर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...