पटना, मई 27 -- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने दूसरे दिन बुधवार को कटिहार, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कम रैंकिंग पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट कहा कि 15 दिनों में कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। विभागीय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जब विभाग का मंत्री, सचिव समेत पूरा सिस्टम ईमानदारी से व्यवस्था बनाने में जुटा है तो फील्ड के अधिकारियों की भी व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी बनती है। मंत्री ने जिले की अप्रैल की रैंकिंग, अपर समाहर्ता की स्थिति तथा मनिहारी, बारसोई और कटिहार के भूमि सुधार उप समाहर्ताओं की निम्न रैंकिंग पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- राजस्व के लंबित आवेदनों को 10 दिनों में निबटाएं:डीएम उन्...