राजस्व अधिकारियों और खनन निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी
मऊ, मई 15 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व कार्यों, राजस्व वसूली एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने तथा लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। असंतोषजनक फीडबैक पाए जाने पर राजस्व अधिकारियों और कम राजस्व वसूली पर खनन निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जाने करने के निर्देश दिए। साथ ही सुधार नहीं होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए असंतोषजनक फीडबैक औसतन 50 प्रतिशत से अधिक पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- पोषण अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.