देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। डगर कितनी कठिन क्यों न हो, अगर कुछ करने का जुनून हो तो मंजिल मिल ही जाती है। इसे साबित कर दिखाया है जिले के दो होनहारों ने। यूपीएससी में भलुअनी ब्लॉक के रहने वाले राजस्व कर्मी के बेटे रवि श्रीवास्तव ने 371 और तरकुलवा नगर पंचायत के किसान के बेटे अनिल मिश्रा ने 445 वां रैंक हासिल किया है। रवि का यह अंतिम (पांचवां) प्रयास था जबकि अनिल का दूसरा। यूपीएससी में चयन होने के बाद दोनों लोग के परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं आस-पास के लोग भी काफी खुश दिख रहे हैं। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी को व्यक्त किया। ------मेहनत की नहीं छोड़ी राह, पांचवें प्रयास में सफलता किया हासिलभलुअनी ब्लॉक के भेड़ापाकर कला(भटपुरवा गांव के) रहने वाले रवि श्रीवास्तव ने अपने पांचवें प्रयास में यूपीएसी परीक्षा 37...