राजस्वकर्मियों की हड़ताल से काम ठप
समस्तीपुर, मार्च 24 -- विद्यापतिनगर। बिहार राज्य भूमि संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल से अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी आम जन व छात्र-छात्राओं का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसान अविनाश भारद्वाज, अबोध कुमार सिंह, गोपाल सिंह, नरेश महतो आदि ने बताया कि फार्मर आईडी नहीं बनने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। इससे भूमि संबंधित कार्य, नामांतरण, खाता सुधार, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने समेत अन्य सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गयी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.