बांका, मार्च 11 -- बांका, निज संवाददाता। राज्यभर में राजस्व कर्मियों और अंचल से जुड़े अधिकारियों की हड़ताल का असर अब बांका जिले में भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। मंगलवार को बांका सदर अंचल कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर कार्यालय का चक्कर काटते नजर आए, लेकिन कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण अधिकांश लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। इससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।जानकारी के अनुसार सोमवार से ही राज्यभर के अंचलाधिकारी और अंचल से जुड़े राजस्व अधिकारी और कर्मचारी भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। अंचलाधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा विभागीय प्रोमोशन पर रोक लगा दी गई है,जिससे उनके कैरियर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार ने केवल बीआरएस अधिकारियों को डीसीएलआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.