गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम परमजीत चहल ने लोगों की समस्याओं को सुना। इसमें राजस्व, बिजली, पेयजल आपूर्ति, नगर निगम और सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े कई मामले आए। एसडीएम परमजीत चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है और विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहकर शिकायतों के समाधान की दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं। जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं। इनमें ...