नई दिल्ली, जनवरी 6 -- विधायक फंड में कमीशन मांगने के आरोपों से जुड़े मामले में आज राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति (एथिक्स कमेटी) की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कमीशन मांगने के आरोप झेल रहे तीनों विधायकों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। कमेटी इन विधायकों से न सिर्फ आरोपों पर जवाब लेगी, बल्कि उनके द्वारा पेश किए जाने वाले दस्तावेजी सबूतों की भी गहन जांच करेगी। एथिक्स कमेटी ने खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को आज सुबह 11 बजे विधानसभा में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। तीनों विधायकों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य साथ लेकर आएं। स्टिंग वीडियो पर होंगे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.