राजस्थान BJP युवा मोर्चा की नई टीम में दागी-बागियों को अहम पद; लिस्ट में 63 पदाधिकारी, सिर्फ 3 महिलाएं
नई दिल्ली, मई 23 -- भाजपा में प्रदेश स्तर पर युवा नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच गुरुवार देर रात भाजपा युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा की ओर से जारी सूची में कुल 63 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश दिखाई गई है, वहीं वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश वाले कई चेहरों को भी जगह मिली है। हालांकि कार्यकारिणी घोषित होते ही कई नामों को लेकर संगठन के भीतर विवाद और नाराजगी भी सामने आने लगी है।कई विवादित नामों को मिली जगह, कार्यकर्ताओं में नाराजगी नई कार्यकारिणी में कुछ ऐसे चेहरों को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं जिन्हें लेकर पहले भी विवाद रहा है। इससे संगठन के भीतर सवाल उठने लगे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि लंबे समय से सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.