मेरठ, मई 21 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर गुरुवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब बस्ती की ओर से 30 मई को जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में आयोजित होने वाले 6th साइड ओपन हॉकी टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया गया। ट्रायल के आधार पर आठ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में चयनित खिलाड़ियों में अर्पित शर्मा, कार्तिक यादव, राघव प्रजापति, सक्षम शर्मा, वंश सिंघल, कृष्ण ढींगरा, वंश गिरी और लकी शर्मा शामिल हैं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- खेल : एशिया कप : अंडर-18 हॉकी टीम की कमान केतन को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...