नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राजस्थान के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस हॉस्पिटल) के सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. अचल शर्मा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। राज्य सरकार ने बुधवार को उनका वीआरएस मंजूर कर लिया। डॉ. शर्मा ने कुछ माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था और तब से इसके अनुमोदन के लिए प्रयासरत थे। उनके वीआरएस को मंजूरी मिलने के बाद चिकित्सा महकमे में हलचल तेज हो गई है। चिकित्सा क्षेत्र में मजबूत पहचान, कई जटिल सर्जरी में महारत डॉ. अचल शर्मा जयपुर के जाने-माने न्यूरोसर्जनों में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने वर्षों तक एसएमएस हॉस्पिटल में सेवाएं दीं और जटिल न्यूरोसर्जरी मामलों में विशेषज्ञता हासिल की। उनके कार्यकाल के दौरान कई गंभीर मरीजों का सफल इलाज हुआ और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी। उनके वीआरएस लेने से अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.